चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को मिलेगा 5 प्रतिशत बढ़ा हुआ DA

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों को जुलाई से अब तक का 5 प्रतिशत बढ़ा हुआ डी.ए. (डीयरनैस अलाऊंस) मिलेगा। प्रशासन ने डी.ए. 12 से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया है। 

प्रशासन में कार्यरत सभी आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस., सी.आर.पी.एफ., सैंट्रल गवर्नमैंट इम्पलाइज और चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को डी.ए. का लाभ दिया जाएगा। इस संदर्भ में प्रशासन की ओर से भी विभागों को डी.ए. रिलीज करने के लिए निर्देश दे दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News