चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड वॉलंटियर के लिए मांगे आवदेन

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): प्रशासन ने कोरोना के खिलाफलड़ाई में कोविडवॉलॉटियर के लिए आवेदन मांगे हैं।इस काम के लिए फिट बैठने पर ही प्रशासन वॉलंटियर को अपनी लिस्ट में शामिल करेगा। चुने गए वॉलंटियर प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कार्य व उनकी सहायता करेंगे। देश को कोरोना से बचाने के लिए इस लड़ाई में लोगों को जोड़ने के लिए डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ ने एक पहल की है। 

 

प्रशासन के कार्यों में वॉलंटियर के रूप में मदद करने के लिए डी.सी. ने आवेदन मांगे हैं। इसमें समाजसेवी संस्था याव्यक्तिगत रूप में आवेदन किया जा सकता है। यदि आवनेदनकर्त्ता सभी जांचों में उपयुक्त पाया जाएगा तो उसको प्रशासनिक अधिकारियों कौ देखरेख में कोरोना की लड़ाई लड़ने में कार्य करना होगा।

 


तीन मेल आई.डी. जारी की
कोरोना को हराने के लिए लड़ाई लडऩे के लिए वॉलंटियर बनने के लिए डी.सी. ऑफिस की ओर से तीन मेल आई.डी. जारी की गई हैं। इनमें एस.डी.एम. सैंट्रल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आवेदक sdmc.cdg@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं एस.डी.एम. ईस्ट अंतर्गत आने वाले आवेदक pasdm.east@yahoo.com और एस.डी.एम. साऊथ के अंतर्गत आने वाले \ sdmuthyw@gmail.com पर अपना योरा मेल कर सकते हैं।

 

ढिलाई बरती तो हटा दिए जाएंगे
चुने गए वॉलंटियर को प्रशासनिक अधिकारियों और चंडीगढ़ पुलिस की देखरेख में कार्य करना होगा। इनके लिए प्रशासन की ओर से कार्य योजना बनाई जाएगी और निर्देश जारी किए जाएंगे। डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि यदि कार्य में किसी प्रकार ढिलाई बरती जाती है तो उसे तत्काल प्रभाव से वालंटियर की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। प्रशासन को जब जरूरत होगी तभी इन वॉलंटियर की मदद ली जाएगी। अभी फिलहाल सिर्फ इनसे आवेदन मांगे गए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News