चंडीगढ़ की पहली महिला SSP निलांबरी विजय जगदले ने संभाला अपना पद

Tuesday, Aug 22, 2017 - 04:02 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारतीय पुलिस सेवा 2008 बैच की निलांबरी विजय जगदले ने आज अपना एस.एस.पी पद संभाल लिया हैं। ट्रेक रिकाॅर्ड के आधार पर उन्होंने इस दौड़ में एक सीनियर और एक जूनियर आईपीएस को पछाड़ कर यह पद हासिल किया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में एस.एस.पी पद के लिए तीन आइ.पी.एस के नामों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा था। इसमें 2008 बैच की आइ.पी.एस निलांबरी विजय जगदले, 2007 के बैच के आइ.पी.एस एस भूपति और 2009 बैच के आइ.पी.एस नवीन सिंघल का नाम शामिल था।चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने तीन अफसरों का रिकॉर्ड चेक करके एस.एस.पी के नाम के लिए आखिर में निलांबरी विजय पर मुहर लगाई। चंडीगढ़ में एस.एस.पी का पद 2003 बैच के आइ.पी.एस डॉ. सुखचैन सिंह गिल का डेपुटेशन समय पूरा होने के बाद दिसंबर 2016 से खाली पड़ा था । 

Advertising