चोरों की पुलिस को चुनौती, 24 घंटे में 5 वाहन चोरी

Monday, Jan 21, 2019 - 11:11 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): शहर में दोपहिया वाहन चोरों ने आंतक मचा दिया है। बीते 24 घंटे में वाहन चोरों ने पांच दोपहिया वाहन चोरी कर लिए, जिनमें चार एक्टिवा और एक बाइक शामिल है। हैरानी यह है कि सैक्टरों और मार्कीटों में पैट्रोलिंग करने वाली थाना पुलिस और पी.सी.आर. को इन चोरों की भनक तक नहीं लगी। 

-सैक्टर 19 निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से सैक्टर-9 गया था। उसने एक्टिवा ग्रेवाल आई इंस्टीच्यूट के पास खड़ा किया था। जब वापस आया तो एक्टिवा चोरी हो रखा था। उसकी शिकायत पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। 

-नयागांव निवासी वेदप्रकाश वर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह किसी काम से पी.जी.आई. गया था। उसने  अपना एक्टिवा पी.जी.आई. की निवेदिता हॉस्टल की पार्किंग में खड़ा किया था। जब वापस आया तो एक्टिवा चोरी हो रखा था। 

-सैक्टर 29 निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह सैक्टर 22 की मार्कीट गई थी। उसने अपना एक्टिवा नेहरू पार्क की पार्किंग में खड़ा किया था। जब वह मार्कीट से आई तो एक्टिवा चोरी हो रखा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। 

-सैक्टर-27 निवासी तरूणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से सैक्टर-34 गया था। उसने अपनी बाइक सैक्टर-34 की लाइब्रेरी के पास खड़ी की थी। जब वह बाइक लेने पार्किंग में गया तो बाइक चोरी हो रखी थी। 

-डड्डूमाजरा निवासी मनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने शनिवार रात अपनी स्कूटी घर के बाहर  खड़ी की थी। अगले दिन सुबह देखा तो स्कूटी घर के बाहर से गायब थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की  जांच कर मामला दर्ज किया। 

bhavita joshi

Advertising