चाहत ने जीते दो स्वर्ण पदक

Saturday, Oct 30, 2021 - 07:24 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): शहर की अंतरराष्ट्रीय तैराक चाहत अरोड़ा ने 74वीं सीनियर नैशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बंगलुरु में आयोजित इस प्रतियोगिता में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवैंट में और 1:17:01 समय के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवैंट में गोल्ड मैडल जीता। चाहत अरोड़ा ने बताया कि मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। उन्होंने बताया कि मेरे मुश्किल समय में मेरे परिजनों और कोच ने हमेशा हौसला बढ़ाया है। यही हौसला मेरी ताकत है। उन्होंने बताया कि अब मेरी यही कोशिश है कि मैं एशियन गेम्स 2022 तक अपना प्रदर्शन बेहतर जारी रंखू और देश के लिए मैडल जीतूं।
 

Vikash thakur

Advertising