एशियन एज ग्रुप चैम्पियनशिप के लिए चाहत का चयन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : एम.सी.एम. डी.ए.वी कालेज-36 की एम.ए. की छात्र व पी.यू. स्विमिंग कोचिंग सैंटर की ट्रेनी चाहत अरोड़ा का चयन का चयन 10वीं एशियन एज ग्रुप चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। यह चैम्पियनशिप बुधवार से बेंगलूरू में शुरू होगी। 

चाहत अरोड़ा के कोच गरचरणजीत सिंह ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में एशिया के सभी देश भाग ले रहे हैं। चाहत अरोड़ा का चयन भोपल में खेली गई सीनियर नैशनल चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंडिया टीम में किया गया है।

चाहत अरोड़ा ने स्विमिंग की राह में कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। चाहत ने स्टेट व नैशनल तथा इंटर कालेज प्रतियोगिताओं में कालेज के लिए कई खिताब जीते और रिकार्ड बनाए हैं। पिछले कुछ सालों में स्विमिंग खिलाडिय़ों के रिकार्ड को देखा जाए तो शहर के सबसे प्रतिमा खिलाडिय़ों में चाहत अरोड़ा का ही नाम 
आता है।

इंटरनैशनल स्तर पर जीते पदक :
1.साऊथ एशियन गेम्स 2015-16 में असम खेली गई थी, जिसमें 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीता
2.साऊथ एशियन चैम्पियनशिप 2016-17 में श्रीलंका में खेली गई थी जिसमें 4 स्वर्ण पदक हासिल किए थे। 
3.जापान में एशियन चैम्पियनशिप में भाग ली थी। जिसमें पदक जीतने में असफल हुई। 

ये हैं रिकार्ड :
1.50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 34.47 सैकेड़
2.100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 1:16:06 सैकेड
3.200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 2:52:31 सैकेड 
4.50 मीटर फ्रीस्टाइल 28.88 सैकेड़

इंटर कालेज प्रतियोगिता में कई खिताब :
चाहत अरोड़ा स्कूल नैशनल प्रतियोगिता में अब तक तकरीबन 100 से अधिक पदक हासिल कर चुकी है। इंटर कालेज प्रतियोगिता में भी चाहत ने अपना दबदबा कायम रखा। 

चाहत ने 2016-17 इंटर कालेज प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण तथा 4 रजत पदक के साथ कुल 16 पदक जीतकर इतिहास रचा था। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी चाहत ने 3 स्वर्ण पदक तथा 1 रजत पदक के साथ नया कीर्तिमान भी स्थापित किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News