सी.एच. 01-बी.जेड. सीरीज के नंबरों की होगी ऑक्शन

Tuesday, Nov 12, 2019 - 11:12 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ प्रशासन का रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी विभाग फैंसी नंबरों की ऑक्शन करने जा रहा है। इस बार विभाग द्वारा बाकी बची सात सीरीज के नंबरों के साथ ही नई सीरीज सी.एच. 01-बी.जेड. के नंबरों को ऑक्शन में रखा जाएगा। इसके लिए 12 नवम्बर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 18 नवम्बर तक चलेगी। वहीं, ऑनलाइन ऑक्शन में 19 से लेकर 21 नवम्बर तक फाइनल बोली लगाई जा सकेंगी। इसके अलावा ऑक्शन में सी.एच. 01-बी.वाई., सी.एच. 01-बी.एक्स., सी.एच. 01-बी.डब्ल्यू., सी.एच. 01-बी.वी., सी.एच. 01-बी.टी. और सी.एच. 01-बी.एस. सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा जाएगा।

 

वैबसाइट पर रजिस्टर्ड करना होगा
इस संबंध में आर.एल.ए. के एक अधिकारी ने बताया कि वह बाकी बची सीरीज नंबरों की भी साथ ही ऑक्शन में रख रहे हैं, ताकि इच्छुक लोगों के पास अधिकतर नंबरों के लिए बोली लगाने का ऑप्शन हो। वाहन चालकों को चालकों को ऑक्शन में भाग लेने के लिए अपने आपको को नैशनल ट्रांसपोर्ट की वैबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यू.ए.एन. नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 
     

 

जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रैस पर अपना वाहन खरीदा है, वहीं इस ऑक्शन में भाग ले सकेंगे। ऑक्शन में भाग लेने के  लिए सेल लैटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। वैबसाइट पर रजिस्टर्ड करने के बाद वाहन चालकों को रजिस्ट्रेशन फीस और पसंदीदा नंबर का रिजर्व प्राइज आर.एल.ए. के सैक्टर-17 स्थित ऑफिस में जाकर जमा करवाना  होगा। सभी नंबरों की डिटेल और रिजर्व प्राइज के संबंध में जानकारी उक्त वैबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

 

विभाग ने जारी किया है इंक्वायरी नंबर 
इसके अलावा और जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग ने पहली बार इंक्वायरी नंबर भी जारी किया है, जिस पर वाहन चालकों को अगर कोई भी संदेह है तो वह उसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने 0172-2700341 नंबर जारी किया है। इसके अलावा आर.एल.ए. ऑफिस के इंक्वायरी काऊंटर पर भी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
 

pooja verma

Advertising