हो जाएं तैयार CH-01- BM सीरीज के फैंसी नंबरों की ऑक्शन होगी इस दिन, जल्दी करवाएं रजिस्ट्रेशन

Saturday, May 06, 2017 - 03:22 PM (IST)

चंडीगढ़: अगर आपने नई गाड़ी ली है और आप उसके लिए फैंसी नंबर भी लेना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए हैं। क्योंकि आर.एल.ए. इस महीने CH-01-BM सीरीज के वी.आई.पी. नंबरों की ऑक्शन करेगा। ऑनलाइन ऑक्शन के लिए 11 मई सुबह 10 बजे से 17 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जाएगी। जिसके बाद जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाई होगी वे 18 मई सुबह 10 बजे से 20 मई की शाम तक ऑनलाइन ऑक्शन में अपने पसंद के नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं।


ऑनलाइन ऐसे करें रजिस्ट्रेशन...
वेबसाइट https://parivahan.gov.in/fancy या फिर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की साइट www.chdtransport.gov.in में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस बार नहीं बिकेगा 0001 नंबर...
इस महीने जो गाडिय़ों के फैंसी नंबरों की बोली लगेगी, उसमें लोग सी.एच.-01 बी.एम. सीरीज के 0001 नंबर के लिए बोली नहीं लगा पाएंगे। क्योंकि यह पहली ऑक्शन है जिसमें प्रशासन ने 0001 नंबर को ऑक्शन के लिए रखा ही नहीं है। 

सूत्रों की माने तो इस नंबर को पहले ही प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर ने रिजर्व करवा लिया है। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी की गाड़ी के लिए यह नंबर ले रहे हैं। इसके चलते इस बार 0002 से लेकर 9999 तक के सी.एच.-01बी.एम. सीरीज के नंबरों को ही ऑक्शन में रखा गया है।

Advertising