ईश्वर सिंह बने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए रीजनल मैनेजर
punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2016 - 05:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ रीजन के नए रीजनल मैनेजर ईश्वर सिंह होंगे। ईश्वर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। चंडीगढ़ रीजन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और चंडीगढ़ आते हैं। ईश्वर सिंह ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मार्च 1978 में पद ग्रहण किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एम कॉम किया है और सीएआईआईबी भी है।