हरियाणा का मानसून सत्र 20 से

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 08:43 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में फैसला लिया गया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। यह सत्र 3 दिन चलने की उम्मीद है। बैठक में ओलिम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम को मिले ब्रांज (कांस्य) पदक का जश्न मनाया गया। मंत्रिमंडल ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों व अधिकारियों को मिठाई खिलाकर इस खुशी को सांझा किया। 

 


20 अगस्त को शुरू होने सत्र की कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके बाद शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार यानी 23 अगस्त को दोपहर 2 बजे से सत्र की कार्रवाई फिर शुरू होगी। 24 अगस्त को सुबह 10 बजे सत्र शुरू होगा। इसी दिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। हालांकि सत्र की अवधि का अधिकारिक फैसला 20 अगस्त को स्पीकर ज्ञानंचद गुप्ता की अध्यक्षता में होने वाली विधानसभा की बिजनैस एडवाइजरी कमेटी (बी.ए.सी.) की बैठक में होगा।

 


‘हॉकी खिलाडिय़ों को अढ़ाई-अढ़ाई करोड़ नकद इनाम मिलेगा’
कांस्य पदक हासिल करने वाली हॉकी टीम में हरियाणा के 2 खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री ने अढ़ाई-अढ़ाई करोड़ रुपए के नकद इनाम का ऐलान किया है। दोनों खिलाडिय़ों सुरेंद्र कुमार व सुमित को सरकार खेल विभाग में सीधे सीनियर कोच की नौकरी भी देगी। सी.एम. ने कहा कि ओलिम्पिक खेलों में पदक हासिल करने वाले हरियाणा के सभी खिलाडिय़ों का भव्य सम्मान समारोह किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें एच.एस.वी.पी. के प्लाट भी दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News