वारदात के समय कई बार देखी गई काले रंग की कार, सी.सी.टी.वी. में हुई कैद

Monday, Apr 29, 2019 - 04:00 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): शुक्रवार रात मनसा देवी काम्पलैक्स स्थित गैस गोदाम के पीछे एक युवती की हत्या कर दरिंदगी से उसका शव जला दिया था। वारदात के 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कातिल का सुराग नहीं लगा पाई है और न ही युवती की शिनाख्त हो पाई है। घटना की रात एक काले  रंग की कारसी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। 

घटना कैमरे में कैद 
शहर में 379 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हैं। जिसका कंट्रोल रूम सैक्टर-14 पुलिस स्टेशन मेंं है। वहां पर सभी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाती है। एम.डी.सी. थाने को जाने वाले सड़क पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में शुक्रवार रात करीब 1 बजे ब्लैक कलर की कार को दो से तीन बार घटनास्थल पर देखा गया है। कैमरे में देखा जा सकता है कि रात करीब 1 बजे गैस गोदाम के पास से कार जाती है। रात 1 बजे कर 5 मिनट पर हल्की आग जलती हुई दिखाई देती है। 1 बजकर 25 मिनट पर आग काफी तेजी से दिख रही थी। 1 बजे कर 7 मिनट पर ब्लैक कलर की कार गैस गोदाम के आग से निकलती हुई एम.डी.सी. थाने की ओर जाती है और 1 बजकर 8 मिनट पर कार वापस आती है और गुरुद्वारा  की तरफ निकल जाती है। यह सारी घटना कैमरे में कैद है।  

पुलिस ने डम्प डाटा उठाया
एम.डी.सी. थाना पुलिस, डिटैक्टिव स्टाफ व दोनों क्राइम टीमें कातिल तक पहुुंचने के लिए कई टैक्नीकल चीजों पर काम कर रही है। पुलिस ने मौके मोबाइल डंप उठाया हैं। आसपास के एरिया के सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है कि किसी युवती की गुमशुदगी की एफ.आई.आर दर्ज है तो आकर पहचान करें। शनिवार को भी दो परिवार वाले युवती की शिनाख्त करने आए थे लेकिन शिनाख्त हो नहीं पाई।

bhavita joshi

Advertising