चंडीगढ़ : रक्षाबंधन के दिन सगी बहनों का कातिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 03:45 PM (IST)

चण्डीगढ़(भागवत) : स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सैक्टर-22 पीजी में रहने वाली दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस 5 बजे प्रेसवार्ता करेगी।

बता दें कि पंजाब के अबोहर निवासी दोनों बहनें राजवंत व मनप्रीत कौर जीरकपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करती थीं। दोनों सैक्टर-22 के मकान नंबर-2598 में पिछले 4 सालों से बतौर पी.जी. रहती थी। गत देर रात उनके पी.जी. में कोई दाखिल हुआ और उसने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। कत्ल करने के बाद कातिल बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और मामले की पूछताछ में लगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News