मैथ के पेपर ने स्टूडैंट्स के छुड़ाए पसीने

Tuesday, Mar 19, 2019 - 12:08 PM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा सोमवार को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए मैथ्स परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी छात्रों के परीक्षा को लेकर मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले। छात्रों के बताया कि  पूरा पेपर एन.सी.ई.आर.टी. की किताब से आया था, लेकिन बावजूद पेपर का सेट नंबर-3 काफी मुश्किल था। 

 

छात्र अविनाश ने बताया कि एक वैक्टर का प्रश्न थोड़ा कठिन था, बाकी सब आसान थे। वहीं मैथ्स एक्सपर्ट देवेंद्र सिंह से बताया कि सी.बी.एस.ई. ने काफी अच्छे तरीके से पेपर सेट किया। ज्यादातर प्रश्न आसान थे, कुछ सवाल ट्रिकी थे। 

 

गणित की परीक्षा में इतना तो होता ही है। एक वैक्टर के प्रश्न ने कई स्टूडैंट्स को परेशान किया लेकिन ऐसा नहीं कह सकते कि वह ऑउट ऑफ सिलैबस थे। बता दें यह पेपर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक हुआ। पेपर लंबा होने की वजह से कुछ छात्रों ने 14 अंक के पेपर को छोड़ दिया, जबकि कुछ छात्र परेशान नजर आए। 

 

छात्रों के मुताबिक थ्री-डी के प्रश्न कठिन थे, जिन्हें हल करने में काफी समय बर्बाद हो गया। हालांकि 50 प्रतिशत पेपर आसान था। गौरतलब है कि गणित का पेपर कॉमर्स और साइंस दोनों ही स्ट्रीम के छात्रों के लिए अहम होता है। गणित ऐसा विषय है, जिसमें अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का अच्छा मौका होता है।     
 

pooja verma

Advertising