सी.बी.एस.ई. के कड़े फरमान के बाद भी स्कूलों की सुरक्षा नहीं

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2016 - 03:42 AM (IST)

 चंडीगढ़, (आशीष) इस वर्ष के आरंभ में पाकिस्तान में स्कूल में हमला हुआ जिसमें आतंकवादियों ने कई बच्चों को मौत की नींद सुला दिया था। घटना इतनी दर्दनाक थी कि भारत समेत पूरा विश्व हिल गया था। उसी को देखते हुए सी.बी.एस.ई. की तरफ से देशभर के स्कूलों में निर्देश जारी किए थे कि सभी स्कूलों में सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम हों। जो निर्देश दिए गए थे, उनमें गेट पर 24 घंटे 3 सिक्योरिटी गार्डों का तैनाती, सी.सी.टी.वी. कैमरों का होना, चारदीवारी की ऊंचाई ज्यादा होना और उस पर कांटेदार तार लगाने जैसी चीजें शामिल थीं। 

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग को 3 मार्च, 2015 को फरमान मिल गए थे लेकिन चार महीने पूरे होने के बाद भी सभी स्कूलों में इंतजाम पूरे नहीं हो पाए हैं। शहर के कुछ एक स्कूलों में सी.सी.टी.वी. कैमरों को लगाया गया है लेकिन वह न काफी हैं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News