हाऊसिंग बोर्ड का सीनियर असिस्टैंट दस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wednesday, May 18, 2022 - 10:11 PM (IST)

चंंडीगढ़,(सुशील राज): चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) के सीनियर असिस्टैंट को सी.बी.आई. ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बुधवार शाम को ऑफिस से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शमेशर सिंह के रूप में हुई, जो सी.एच.बी. के कर्मचारी यूनियन का प्रधान भी है। आरोपी शमशेर सिंह मनीमाजरा स्थित मॉडर्न हाऊसिंग कॉम्प्लैक्स का मकान ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। सी.बी.आई. ने रिश्वत लेते हुए पकड़े आरोपी शमशेर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सी.बी.आई. देर रात हाऊसिंग बोर्ड के ऑफिस में बैठकर मकान ट्रांसफर की फइालें खंगालती रही।
शिकायतकर्ता ने सी.बी.आई. को दी शिकायत मेें बताया कि मनीमाजरा स्थित मॉडर्न हाऊसिंग कॉम्प्लैक्स का फ्लैट ट्रांसफर के लिए सैक्टर-9 स्थित हाऊसिंग बोर्ड में आवेदन किया था।

 

ट्रांसफर की फाइल चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड में तैनात सीनियर असिस्टैंट शमशेर सिंह के पास रखी हुई थी। आरोप था कि शमशेर सिंह ट्रांसफर की फाइल पास नहीं कर रहा था। शिकायतकर्ता ने फ्लैट की फाइल ट्रांसफर करने के लिए सीनियर असिस्टैंट शमशेर सिह से संपर्क किया। शमशेर सिंह ने फाइल आगे निकालने के लिए रिश्वत की मांग की। उसने सी.बी.आई. से सम्पर्क किया। शिकायतकर्ता ने सीनियर असिस्टैंट को फोन कर रुपए देने की जगह के बारे में पूछा तो शमशेर सिंह ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया। सी.बी.आई. ने चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अॅफिस में ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता ने फ्लैट ट्रांसफर करवाने के लिए दस हजार रुपए शमशेर सिंह को दिए तो सी.बी.आई. ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी शमशेर सिंह ने जानबूझकर फाइलें अपने पास दबा रखी थी। 

 

मामले में सीनियर असिस्टैंट को हो चुका था नोटिस जारी 
चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के आला अधिकारियों को 31 मार्च, 2022 को शिकायत मिली थी कि कुछ कर्मचारियों ने जानबूझकर ई फाइलें अपने पास रखी हुई थी। कर्मचारी ई फाइलों को पास नहीं कर रहे हैं। सी.एच.बी. ने जांच की तो पता चला कि तय समय के बाद भी बहुत सी फाइलें पास नहीं की गई। इसके चलते आला अधिकारियों ने सी.एच.बी. के कर्मचारियेां को नोटिस जारी किया था, जिनमें सी.बी.आई. द्वारा दस हजार रुपए लेते पकड़ा गया आरोपी सीनियर असिस्टैंट शमशेर सिंह भी शामिल था। चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड में जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाता है। इसके चलते भ्रष्टाचार के खिलाफ और ऐसे मामलों में हमेशा सख्त कार्रवाई की जाती है।

Ajay Chandigarh

Advertising