25 प्रतिबंधित इंजैक्शनों समेत पकड़ा था, 7 साल सजा, 90 हजार जुर्माना

Thursday, Jan 23, 2020 - 11:06 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप) : एन.डी.पी.एस. केस में जिला अदालत ने दोषी शिवम को 7 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 90 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। सैक्टर-11 थाना पुलिस द्वारा दर्ज केस के अनुसार 10 मार्च को क्राइम ब्रांच की टीम सैक्टर-11 स्थित सरकारी डिस्पैंसरी के समीप पैट्रोलिंग कर रही थी। 

 

जैसे ही टीम पैट्रोलिंग करते हुए सैक्टर 11/15 के अंडरब्रिज के नीचे पहुंची तो वहां उन्हें एक युवक हाथ में लाल रंग का थैला पकड़े सैक्टर-15 से 11 की तरफ आता नजर आया। पुलिस टीम को देखते हुए वह युवक घबरा गया और वापस मुड़ कर जाने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उससे 20 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। युवक की पहचान मोहाली निवासी शिवम के तौर पर हुई।


 

pooja verma

Advertising