कैट 2015: ट्राइसिटी में सौरभ ने किया टॉप
punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2016 - 01:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): कैट 2015 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें मोहाली के सौरभ ओल ने 99.85 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान पाया। जबकि चंडीगढ़ सैक्टर-12 के मुकेश गोयल ने 99.72 प्रतिशत पाकर दूसरा व कुरुक्षेत्र के कलपेडू रावत ने 99.70 प्रतिशत हासिल कर तीसरा स्थान पाया। जानकारी के अनुसार इंडिया के टॉप- 19 इंडियन इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम.) शिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए हर साल लाखों स्टूडैंट इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफल रहते है। इस बार कैट की परीक्षा करीब 1.8 लाख परीक्षार्थियों ने दी थी।
फांइनैंस से करना एम.बी.ए.:
सौरभ ने कैट परीक्षा में टॉप करने पर खुशी जताते हुए कहा की वह फांइनैस में एम.बी.ए.करना चाहते हैं। उन्होंने ने कहा की इन दिनों वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिय़ा में जॉब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता सुनील कुमार पंजाब के सिचांई विभाग में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता मंजू बाला हाऊस वाइफ हैं।
फांइनैस में एम.बी.ए. करना है:
पैक से इलैक्ट्रानिक में इंजीनियरिंग कर रहे सैक्टर-12 चंडीगढ़ के मुकेश गोयल ने 99.72 प्रतिशत अंक हासिल कर ट्राईसिटी में
दूसरा स्थान हासिल किया। मुकेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलैक्ट्रानिक इंजीनियरिंग कर रहे हैं। उनके पिता मनोहर लाल उद्योगपति और सुषमा गृहिणी है। उन्होंने बताया की वह फांइनैस से एम.बी.ए.करना चाहते हैं।
फांइनैंस में करनी है एम.बी.ए.:
कालपेंडू रावत 99.7 प्रतिशत अंक लेकर ट्राईसिटी में तीसरा स्थान हासिल किया। कालपेंडू ने बताया कि एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र से वह इलैिक्ट्रकल इंजीनियरिंग कर रहे है और वह मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया उनके पिता पी.एस. रावत रिटायर्ड प्रोफैसर और मां दया रावत शिक्षिका है। कालपेंडू भी फांइनैंस में एम.बी.ए.करना चाहते हैं।