आरामदायक सफर: सी.टी.यू. की सैमी डीलक्स बसें उतरी रूट पर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 11:22 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन): शहर से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए अब सफर आरामदायक होगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग अपने 51 रूट की 128 ऑर्डिनरी बसों को बदलकर 120 एच.वी.ए.सी. बसों को चलाना शुरू कर रहा है। टाटा मोटर्स की ओर से सप्लाई की जाने वाली पहले लॉट में 40 बसों में से 5 बसें चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। इन्हें सोमवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। 

मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था हर सीट पर है। बसों में खास बात यह है कि आप यह भी पता लगा सकते है कि आपकी बस कहां पहुंची है और कितनी देर में आपके पास आ जाएगी। बसों को सी.टी.यू. बस ट्रैकर एप्प के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते हैं।  

तीन चरणों में आनी हैं बसें
सी.टी.यू. के बेड़े में शामिल होने जा रही सब बसें तीन चरणों में आएंगी। 40 बसों में 5 बसें आ चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि 35 बसें अगले 10 से 15 दिन में पहुंच जाएंगी। इसी तरह प्रशासन की ओर से दूसरे लॉट की 40 बसों का अलॉटमैंट अशोका लेलैंड को दिया गया है। अगले चार-पांच महीने में बसें तैयार कर चंडीगढ़ को दे दी जाएंगी। वहीं, तीसरे चरण के लिए ई-टैंडर के जरिए बसें मांगी जाएंगी। लोकसभा चुनावों में चुनाव आचार संहिता के चलते अब जून के बाद ई टैंडर मांगे गए हैं। 

35 बसों का इन रूट पर होगा संचालन
-चंडीगढ़ से दिल्ली
-चंडीगढ़ से रोहतक
-चंडीगढ़ से अमृतसर
-चंडीगढ़ से बैजनाथ
-चंडीगढ़ से मनाली
-चंडीगढ़ से कटरा
-चंडीगढ़ से शिमला
-चंडीगढ़ से देहरादून
-चंडीगढ़ से धर्मशाला

ये सुविधाएं मिलेंगी
बस में सी.सी.टी.वी. कैमरे, एल.ई.डी. रूट बोर्ड जी.पी.एस. डिवाइस ट्रैकिंग मौजूद है। हर सीट के पास किताब पढऩे के लिए लाइट मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Related News