दो मकानों से गहने और नकदी चोरी

Saturday, Oct 16, 2021 - 07:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): चोरों ने शहर के अलग-अलग सैक्टरों में बंद मकानों के ताले तोड़कर सोने के गहने और नगदी चोरी कर ली। गश्त करने वाले पुलिस जवानों को चोरों की भनक तक नहीं लगी। सैक्टर-15 और 7 के मकान मालिकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-11 और 26 थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

 


यू.पी. के जिला बस्ती के गांव नेवादा निवासी काली प्रसाद ने बताया कि वह सैक्टर-15डी के मकान नंबर-3228 में दोस्तों के साथ रहता है। उनके घर से किसी ने उसका व उसके दोस्तों का बैग चुरा लिए। जिसमें दो मोबाइल फोन, घड़ी व कुछ कपड़े थे। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज लिया। वहीं सैक्टर-7 निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन शालिनी के घर गए थे। उनकी बहन के घर दीपक भंडारी पिछले दो साल से नौकर का काम करता था। उसने उनके घर से 30 हजार रुपए चुरा लिए और उससे गाली-गलौच भी की। जिसके चलते उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 

Vikash thakur

Advertising