होटल में जुआ खेलते 22 लोग गिरफ्तार, 1 लाख 18 हजार कैश बरामद

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 10:47 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-10 पुलिस चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सैक्टर-11 स्थित एक होटल में रेड कर जुआ खेलते 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 लाख 18 हजार रुपए कैश बरामद। 

आरोपियों की पहचान सैक्टर-32 चंडीगढ़ निवासी यशपाल, सैक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी साहिल, सैक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी अभिषेक जेटली, गांव पलसोरा चंडीगढ़ निवासी अरुण कुमार, सैक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी सागर, गांव बुढनपुर निवासी सोनू, सैक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी असीम, गांव सिवान जिला शिमला निवासी बद्री सिंह, रामदरबार निवासी दीपक, बलटाना निवासी ईश्वर, मौलीजागरां निवासी देवी, नजीवाबाद जिला बिजनौर निवासी सलीम, नजीवाबाद उत्तर प्रदेश निवासी जिशान, नजीवाबाद जिला बिजनौर निवासी अमीर अहमद, सैक्टर-20 पंचकूला निवासी अतुल, बापूधाम कालॉनी चंडीगढ़ निवासी अशोक, सैक्टर-26 पंचकूला निवासी विनोद, जीरकपुर निवासी दीपक, जीरकपुर निवासी संतोष, मोहाली निवासी टिंकू, जीरकपुर निवासी रणबीर और बलटाना निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सैक्टर-5 थाना में मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News