गुरुद्वारे का कैश बॉक्स ले गए चोर

Tuesday, Feb 23, 2021 - 12:02 AM (IST)

चंडीगढ़  (सुशील राज) : सैक्टर-63 में देर रात गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर कैश बॉक्स चोरी कर ले गए। गुरुद्वारे के पाठी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सैक्टर-49 थाना पुलिस मामले की जांच करने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। शिकायतकत्र्ता रुपिंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में आठ महीने से पाठी का काम कर रहा है। रविवार देर रात 1.30 बजे गुरुद्वारे के मुख्य गेट से आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। जबकि अंदर रखा लकड़ी का कैश बॉक्स चोरी हो गया था। 

 


3 फरवरी को रामगढिय़ा भवन में हुई थी चोरी
बता दें कि 3 फरवरी की रात को सैक्टर-27सी स्थित रामगढिय़ा भवन में देर रात गुरुद्वारा का दानपात्र समेत तीन आरोपित 80 हजार नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। दूसरे दिन सुबह मुख्य ग्रंथी मनजिंदर सिंह की शिकायत पर सैक्टर-26 थाना पुलिस ने सी.सी.टी.वी. में कैद तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।
 

AJIT DHANKHAR

Advertising