परिवार शादी में, घर में चोरी

Wednesday, Jun 02, 2021 - 01:29 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : चोरों ने मलोया स्थित ई.डब्ल्यू.एस. कॉलोनी में तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर नगदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। गश्त करने वाले जवानों को चोरों की भनक नहीं लगी। शादी में गए नरेश ने सूचना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर मामला दर्ज किया है।

 


पहली चोरी ई.डब्ल्यू.एस. कॉलोनी में मकान नंबर 375 में हुई। नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 29 मई को परिवार के साथ शादी में लुधियाना गया था। सुबह के 5 बजेे पड़ोसी ने बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। वह घर पहुंचा तो देखा कि चोर घर के एल.ई.डी. और 22 हजार 734 रुपए चोरी कर ले गए हैं।
वहीं दूसरी चोरी मकान नंबर 371 निवासी राकेश कुमार और तीसरी चोरी 361 नंबर मकान निवासी लाल चंद के घर भी चोरी हो गई। चोर घरों से गहने और नगदी ले गए। 
 

ashwani

Advertising