‘सैक्टर-19 में डॉक्टर के घर से 6 लाख कैश और ज्वैलरी चोरी’

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 11:09 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : सैक्टर-19 स्थित डॉक्टर के घर से चोर करीब 6 लाख कैश और लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गया। मनीमाजरा सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर को शक है कि वारदात को अंजाम उनके यहां कई साल से रह रहे युवक ने ही दिया है। वह घर से गायब है और उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
सैंडविच में कुछ मिलाकर खिला दिया : डॉक्टर का आरोप है कि उक्त युवक ने ही उनकी पत्नी को सैंडविच में कुछ मिलाकर खिला दिया, जिसके चलते वह गहरी नींद में सो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


जाते वक्त कह गया, जल्द ही आ जाऊंगा
सैक्टर-19 निवासी डॉ. राजेश राणा  ने कहा कि उन्हें शक है कि उनके घर पर रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वह सिविल अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है और उनके घर पर कई साल से रह रहा था। डॉक्टर का आरोप है कि युवक को घर में मौजूद लॉकर और कमरों के बारे में पूरी जानकारी थी। डॉक्टर का कहना है कि उनके घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे सर्विलांस के लिए लगे हुए हैं। चोरी की वारदात दोपहर बाद 3 से 5 बजे  के बीच में हुई। इसके बाद युवक घर से चला गया था। जाते वक्त उसने पत्नी से कहा कि वह जल्द ही आ जाएगा। घर में भी चोरी की वारदात का पता उन्हें रविवार को तब चला जब उनकी पत्नी ने लॉकर को खोला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक के मोबाइल पर जब पुलिस ने कॉल किया तो वह लगातार स्विच ऑफ आता रहा। देर शाम पुलिस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी थी।


अब सैक्टर-34 से बी.एस.एन.एल. की लाखों की तारंे चोरी
चंडीगढ़,(सुशील): चोरों ने सैक्टर 33/34 की विभाजित सड़क पर मैनहोल का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की तारें चोरी कर ली। चोरी का तब पता लगा जब लोगों के फोन बंद हो गए। बी.एस.एन.एल. साऊथ की एस.डी.पी.ओ. ममता आहूजा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने जांच के बाद ममता आहूजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। ममता ने पुलिस को बताया कि बार-बार फोन बंद होने की शिकायत मिलने के बाद जब कर्मचारी मैनहोल के पास गए तो ताला टूटा पड़ा था। मैनहोल से तारें चोरी हो चुकी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News