अब उंगलियों पर देख सकेंगे केस का स्टेटस

Wednesday, Oct 04, 2017 - 01:02 PM (IST)

मोहाली(राणा) : जिला अदालत में ई-कोर्ट प्रोजैक्ट के तहत लगाई गई टच स्क्रीन कियॉस्क लगा दी गई है। इससे अब वहां पर आने वाले लोगों को अपने केस का स्टेट्स या उसकी कार्रवाई बारे जानकारी हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। न ही लोगों को वकीलों और न ही अदालत के मुलाजिमों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। क्योंकि जो अदालत में ई-कोर्ट प्रोजैक्ट के तहत टच स्क्रीन कियॉस्क लगाई गई है, उससे केस के सबंध में कोई भी जानकारी लेनी बड़ी ही आसान हो जाएगी। यह प्रक्रिया पालयट प्रोजैक्ट के तहत चल रही है। टच स्क्रीन में देश के किसी भी राज्य में चल रहे केस का स्टेटस जान पाएंगे। 

 

प्रोजैक्ट कामयाब रहा तो अन्य अदालतों में होगा शुरू : 
जानकारी के अनुसार मोहाली की जिला अदालत में ई-कोर्ट प्रोजैक्ट के तहत टच स्क्रीन कियॉस्क लगाई गई है। अगर वह मोहाली कोर्ट में कामयाब रही तो इसे अन्य राज्य की अदालतों में शुरू कर दिया जाएगा। अब कोर्ट में ई-कोर्ट प्रोजैक्ट के तहत काम चल रहा है। इसके तहत पूरी अदालतों को कम्प्यूटीकरण किया जा रहा है और साथ ही पेपर वर्क को कम किया जा रहा है। 

 

अब सारे फैसलों का रिकार्ड कम्प्यूटर में रहेगा : 
इससे सरकार को भी फायदा है क्योंकि जब अदालत के सारे फैसलों का रिकॉर्ड कंप्यूटर पर रहेगा तो उससे कोई भी कहीं भी बैठकर हासिल कर पाएंगे। इतना ही नहीं यदि किसी भी प्रकार की कोई आपदा या हादसा होता है तो भी उससे रिकॉर्ड को को नुक्सान नहीं होगा। इसके अलावा इसी तरीके से पर्यावरण को बचाने में भी बल मिलेगा। वहीं, वकीलों को भी अपने केसों की फाइलों को उठाकर कोर्ट नहीं पहुंचना पहुंचना पड़ेगा। 

 

कोर्ट के हर फ्लोर पर लगी टच स्क्रीन कियॉस्क :
टच स्क्रीन मोहाली अदालत में फिलहाल एक जगह स्थापित की गई है। आने वाले दिनों में सभी फ्लोर पर उक्त मशीनें लगेगी। टच स्क्रीन कियॉस्क एक कम्प्यूटराइज्ड मशीन है जिसका आकार ए.टी.एम. से मिलता-जुलता है। 

 

इसमें केस का स्टेट, बेल आर्डर, वारंट आर्डर समेत तमाम जानकारियां लोग हासिल कर पाएंगे। इसके लिए लोगों को दर्ज केस का एफ.आई.आर. नंबर, पार्टी का नाम, केस नंबर, फिलिंग या वकील का नाम समेत कुछ जानकारियां याद रखनी होंगी। इसके बाद टच स्क्रीन पर जाते ही जानकारी भरते ही सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे।

Advertising