रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को रौंदा, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 10:37 PM (IST)

खरड़,(रणबीर):स्थानीय मुंडी खरड़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सन्नी एन्क्लेव पुलिस चौकी से एस.आई. चरनजीत सिंह ने बताया कि बलौंगी निवासी रजिंद्र पाल सिंह रविवार रात 11:30 बजे एक समारोह में शामिल होने के बाद दोपहिया वाहन पर अपने घर बलौंगी आ रहा था। जैसे ही बंसल डिपार्टमैंटल के पास पहुंचा तो उसके आगे एक्टिवा पर दो युवक जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी और वह दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

 

 

 

कार चालक पहले तो घायल  युवकों के पास आया लेकिन लोगों को इक_ा होते देख वह कार वहीं छोड़कर भाग गया दोनों युवकों की पहचान राजवीर सिंह सुपुत्र धर्मेन्द्र सिंह व मनप्रीत सिंह सुपुत्र हरजीत सिंह निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। दोनों को मोहाली स्थित सरकारी अस्पताल फेज-6 पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत देख डाक्टरों ने चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया। जहां दोनों घायलों की मौत हो गई। हादसे का शिकार दोनों युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News