इंडस्ट्रियल एरिया में पेड़ काटने पर केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 08:11 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लाट नं. 348 के सामने हरे पेड़ को जड़ से काट दिया गया। इसकी सूचना किसी ने हार्टिकल्चर विभाग को दे दी। हार्टिकल्चर विभाग के  सब डिवीजन नं. 2 के इंजीनियर जंगशेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

 

जांच में उन्हें जड़ से पेड़ काटा हुआ पाया गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर सैक्टर-31 थाना पुलिस ने जगशेर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पेड़ काटने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर वीडियो और फोटोग्राफी भी करवाई। 

 

जंगशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज- दो स्थित प्लाट नं. 348 के सामने हरा पेड़ जड़ से काट दिया गया है।  सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। 

 

उन्होंने देखा तो पेड़ जड़ से काटा हुआ था और आसपास टहनियां पड़ी हुई थीं। पुलिस पेड़ काटने वाली जगह के आसपास काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News