शहर के प्ले बॉय डिस्को और अन्य 4 क्लबों पर दर्ज हुआ मामला

Saturday, Mar 07, 2020 - 06:29 PM (IST)

चंडीगढ़ ( कुलदीप कुमार) : चंडीगढ़ के प्ले बॉय डिस्को सहित अन्य 4 क्लबों पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस क्लब में पार्टी सुबह 5 बजे तक चलती थी। यह पार्टी इस क्लब में बने (KEY) रूम में सुबह 5 बजे तक चलती थी, यह (KEY)रूम साउंड प्रूफ है जिससे आवाज बाहर नहीं जाती। जब पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई की लेकिन पुलिस भी इस डिस्को के ख़ुफ़िया पार्टी गुफा से बेखबर है। जिसके तहत पुलिस ने डी.सी. के आदेशों के बाद भी देर रात तेज़ म्यूजिक बजाने और खुले रहने वाले डिस्को क्लब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 5 संस्थानों पर कार्रवाई की है। 

स्पेशल टीम ने की दबिश :  डी.एस.पी. ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल के निर्देशन में एस.एच.ओ. समेत 30 पुलिस कर्मचारियों की गठित स्पेशल टीम ने देर रात करीब 1:00 बजे के बाद मौके पर पहुंच रेड की इस दौरान पुलिस ने कुछ डिस्को एवं क्लबों के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट जब्त करते हुए संचालकों के खिलाफ कानूनी की है। जिसके तहत सैक्टर-26 थाने में दो क्लबों के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्ट 2007  सैक्शन -61 के तहत कार्रवाई की गई हैं वही इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने डी.सी. के आदेशों की अवहेलना के चलते 3 क्लबों के खिलाफ आई.पी.सी. के सैक्शन-188 के तहत केस दर्ज किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के ईस्ट जोन में संचालित हो रहे नाइट क्लब और डिस्को में तेज साउंड मैं म्यूजिक बजा नॉइस पॉल्यूशन और तय समय के बाद भी क्लबों के खुले होने की शिकायत आ रही थी। पुलिस की ओर से की गई रेड के दौरान कुछ क्लबों में तेज म्यूजिक बजते हुए मिला। वहीं अन्य कुछ में म्यूजिक तो धीमा बज रहा था। 


देर रात बज रहा था लाउड म्यूजिक 
लेकिन रात 1:00 बजे के बाद बज रहे म्यूजिक को देख पुलिस ने डी.सी. के आदेशों की अवहेलना के चलते आई.पी.सी. की सैक्शन -188 के तहत कार्रवाई करते हुए क्लबों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिटी एम्पोरियम की तीसरी मंजिल पर चल रहे प्ले बॉय नामक क्लब में धारा 188 की उलंघन करते पाये गए । जिसके चलते मैनेजर करण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । 


पहला केस : जिसके बाद पुलिस ने बर्कले स्क्वायर में चल रहे ऐस- ऑफ क्लब में एक बजे के बाद भी पार्टी चल रही थी। रेड में क्लब के मैनेजर विकास के खिलाफ़, सिटी एम्पोरियम के मैनेजर करण सिंह पर पुलिस ने डीसी के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

दूसरा केस : वहीं इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिरामिड क्लब में तेज म्यूजिक बजाने के आरोप में म्यूजिक प्लेयर मैनेजर दीपक और शुभम के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्ट 2007 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

तीसरा केस : वहीं पुलिस ने दूसरी तरफ  गठित टीम के द्वारा सैक्टर -26 थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दो क्लबों पर तेज म्यूजिक बजाने के आरोप में डी.डी.आर. दर्ज की गई है। 


चौथा केस : जिसमें पुलिस ने सैक्टर-7 स्थित मॉलिक्यूल क्लब के पंकज और सैक्टर-26 मैं स्थित फिंच क्लब के मनोज कुमार के खिलाफ डी.डी.आर. दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

pooja verma

Advertising