महिला से रेप करने और जान से मारने की धमकी देने पर तीन पर केस दर्ज

Saturday, Feb 27, 2021 - 10:49 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): महिला के साथ रेप करने और उसे धमकाने के आरोप में मौलीजागरां पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मौलीजागरां के ब्रिज पाल और पंचकूला के अजीत सिंह सहित एक महिला के रूप में हुई। हालांकि करीब 12 दिन पहले इस मामले में पंचकूला सैक्टर-20 थाना पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर मौलीजागरां थाना पुलिस को केस रैफर कर दिया था। इसके बाद मौलीजागरां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 


मौलीजागरां निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मौलीजागरां में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी जान-पहचान मौलीजागरां के ब्रिज पाल और एक महिला से हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी। फिर एक दिन महिला ने उसे अपने साथ पंचकूला जाने के लिए मजबूर किया। पीड़ित महिला उसके साथ पंचकूला में अजीत सिंह के घर गई, जहां पर ब्रिज पाल ने उसके साथ रेप किया और बाद उसे किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने इसकी परवाह किए बिना सैक्टर-5 पंचकूला महिला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर केस मौलीजागरां थाने में रैफर कर दिया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने ब्रिज पाल और पंचकूला के अजीत सिंह सहित एक महिला पर अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 

AJIT DHANKHAR

Advertising