व्यक्ति के जाली कागजात देकर फ्लैट किया हासिल, दंपति सहित तीन पर केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 09:38 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : मुंबई जा चुके व्यक्ति के जाली कागजात बनाकर दंपति समेत तीन लोगों ने चंडीगढ़ स्मॉल फ्लैट स्कीम के तहत हाऊसिंग बोर्ड से फ्लैट हासिल कर लिया। एस्टेट आफिस ने जब कागज वैरीफाई किए तो ये जाली थे। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने शिकायत पुलिस को दी। 

सैक्टर-3 थाना पुलिस ने जांच की। तो पाया कि फ्लैट हासिल करने वाले दंपति सैक्टर-56 स्थित एल.बी.एस. कालोनी निवासी सुमेर सिंह, उसकी पत्नी बेबी देवी और जाली कागजात वेरीफाई करने वाले सैक्टर-56 निवासी रामनिवास ने ऐसा किया। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने दंपति समेत तीन पर  मामला दर्ज किया है। 

यह है मामला :
नायब तहसलीदार सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2006 में चंडीगढ़ स्मॉल फ्लैट स्कीम के तहत सैक्टर-56 स्थित एल.बी.एस. कालोनी के लोगों को फ्लैट मिलने थे। 

कालोनी में रहने वाला लाल बहादुर और उसकी पत्नी चिंता देवी का भी फ्लैट निकला था लेकिन वे कुछ साल पहले ही मुंबई शिफ्ट हो गए थे। इसी का फायदा उठाकर कालोनी के सुमेर सिंह और उसकी पत्नी बेबी देवी ने फ्लैट लेने के लिए लाल बहादुर के नाम के जाली कागजात और एफिडेवेट लगाकर फ्लैट हासिल कर दिया। 

एस्टेट आफिस में जमा करवाने गए कागजात और एफिडेवेट को सैक्टर-56 निवासी रामनिवास ने वेरीफाई कर दिया। एस्टेट आफिस ने जब कागजात चैक किए तो वे जाली पाए गए। तहसीलदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त तीनों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News