कलयुगी माँ ने ''दिव्यांग'' बेटी की ज़िंदगी की बर्बाद, जिस्मफिरोशी के ''धंधे'' में धकेला

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 02:08 PM (IST)

डेराबस्सी(गुरप्रीत) : पुलिस ने यहां की एक सोसायटी निवासी महिला के खिलाफ अपनी 24 वर्षीय दिव्यांग बेटी से जिस्मफिरोशी करवाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे है। जिसमें उसकी 24 वर्षीय जो दिव्यांग है व छह साल का लड़का है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। अब भी वह तीन माह बाद घर आया है। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते कल शुक्रवार जब घर आया तो उसकी बेटी उसके गले लगकर रोई। जब उसने पूछा तो उसने इशारों में बताया कि उसकी मां उससे गलत काम करवाती है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News