दहेज उत्पीडऩ : पति और सास सहित चार लोगों के खिलाफ केस

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 12:35 AM (IST)

रायपुररानी, (रामेन्द्र): गांव प्यारेवाला निवासी एक महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीडऩ के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि शादी 2018 को मान सिंह वासी सरकपुर के साथ हुई थी। शादी के एक दो माह बाद दहेज के लिए तंग व मारपीट करने लगे। मई 2019 में ससुराल वालों ने एक लाख रुपए लेकर आने को कहा।

 

जब पैसे लाने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने फिर मारपीट की। शिकायतकत्र्ता महिला ने बताया कि भाई लेने ससुराल आया तो उसे भी उसकी सास, पति और अन्य ने कम दहेज देने के ताने मारे और कहा जब इसे वापस छोडऩे आओ तो 50 हजार रुपए देकर जाना। जब वापस आई ससुराल वालों ने 50 हजार रुपए मांगे। जब मना किया तो फिर पीटना शुरू कर दिया। 2019 में ससुरालवालों ने विवाहित को घर से निकाल दिया और 50 हजार रुपए की मांग रखी। इसके बाद महिला थाना में ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस और रिश्तेदारों के समझाने के बाद दोनों पक्षों में दिसम्बर 2019 को पंचायत में फैसला हो गया। 


जांच शुरू
इसके बाद भी जनवरी 2020 में पति और सास ने लज्जा राम के उकसावे में आकर मारपीट की और बीस हजार रुपए मायके से मंगवाने को कहा। महिला ने घर फोन किया तो भाई दस हजार रुपए पति को देकर गया। इसके बावजूद भी सास, पति, लज्जा राम व अमित कुमार कम दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त किया और 10 फरवरी 2021 को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मान सिंह (पति), परमजीत कौर (सास), अमित कुमार (चचेरा देवर), लज्जा राम (ताऊ) के खिलाफ मारपीट, दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News