बहला-फुसला नाबालिगा को बनाया हवस का शिकार, हुई 7 साल कैद

Friday, Jan 20, 2017 - 09:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): दिन पर दिन दुष्कर्म के न जाने कितने मामले सामने आते हैं। लेकिन लोग इन वारदातों से सबक लेने के बजाए इन्हें अंजाम तक पहुंचाने में लगे होते हैं। ऐसा ही एक मामले में दोषी को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई है। नाबालिगा का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने के मामले में अदालत ने दोषी लाल मोहम्मद को 7 साल कैद की सजा सुनाई है सजा के साथ अदालत ने दोषी को 50 हजार रूपए जुर्माना भी लगाया है।

पीड़िता के पिता ने 26 अक्तूबर 2015 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हल्लोमाजरा के रहने वाले लाल मोहम्मद उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ अगवा कर ले गया है और शादीशुदा होने के बावजूद वह उसकी नाबालिग बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। पुलिस ने शिकायत के करीब 2 माह बाद मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और नाबालिगा को आरोपी के कब्जे से छुड़वाया। लड़की का मेडिकल करवाए जाने के बाद उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किए गए अपहरण मामले में दुराचार की धारा शामिल की थी।

Advertising