पंजाब पुलिस के SI की गाड़ी के टायर चोरी

Monday, Dec 17, 2018 - 11:32 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-63 स्थित चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के फ्लैट की पार्किंग से चोरों ने पंजाब पुलिस के एस.आई. की स्कार्पियो गाड़ी के चारों टायर चोरी कर लिए। चोर गाड़ी को ईंटों पर खड़ा कर चलते बने। एस.आई. मक्खन सिंह ने मामले की शिकायत सैक्टर-49 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

मक्खन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सैक्टर-63 स्थित चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के फ्लैट में रहता है। शनिवार को उसने अपनी स्कार्पियो गाड़ी नंबर पी.बी. 05 ए 8481 पार्किंग में खड़ी की थी। रविवार सुबह गाड़ी के चारों टायर और व्हील गायब थे। चोर ईंटें और टाइलें अपने साथ ही लेकर आए थे। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising