HSA कार्यकर्ता की गाड़ी के तोड़े शीशे, केस दर्ज

Thursday, Aug 23, 2018 - 11:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडैंट काऊंसिल इलैक्शन के मद्देनजर पार्टी कार्यकत्ताओं की एक-दूसरे से रंजिश कैंपस के बाहर भी शुरू हो गई है। एच.एस.ए. पार्टी के कार्यकर्ता की सैक्टर-15 स्थित घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ युवक फरार हो गए। घटना मंगलवार रात की है। 

 

डी.ए.वी. कालेज के छात्र कुलदीप बिश्नोई ने पुलिस को सूचना दी व सैक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्विफ्ट कार के सभी शीशे तोड़ दिए गए थे। कुलदीप बिश्नोई ने आरोप लगाया कि यह करतूत इनसो पार्टी के कार्यकर्ताओं  की है। कुलदीप बिश्नोई की शिकायत पर सैक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

वहीं एच.एस.ए. के ही कार्यकर्त्ता अपूर्व ने आरोप लगाया कि इनसो के सदस्य बुधवार को जीरकपुर में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की इन्डेवर गाड़ी के शीशे तोड़ फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस केस तो दर्ज कर रही है पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।     

pooja verma

Advertising