कार की टक्कर से बी.एस.एफ. की मिनी बस पलटी, 13 खिलाड़ी घायल, एक की हालत गंभीर

Monday, Feb 11, 2019 - 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): गो ग्रीन एस.बी.आई. मैराथन में शामिल होने जा रही बी.एस.एफ. की मिनी बस को रविवार सुबह प्रैस लाइट प्वाइंट पर एक स्कोडा गाड़ी टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे में मिनी बस पलट गई और बी.एस.एफ. के 13 खिलाड़ी घायल हो गए। पी.सी.आर. गाड़ी ने मौके घायलों को जी.एम.एस.एच.-16 में दाखिल करवाया।

 यहां डाक्टरों ने 12 खिलाडिय़ों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि सत्यनारायण की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पीठ में काफी चोट लगी है। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने मिनी बस ड्राइवर बी.एस.एफ. जवान मरडू के बयान पर स्कोडा गाड़ी नंबर सी.एच. 01 बी.एस. 1539 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कुल 22 खिलाड़ी सवार थे
बी.एस.एफ. जवान मरडू ने बताया रविवार सुबह चंडीगढ़ क्लब में गो ग्रीन एस.बी.आई. मैराथन का आयोजन होना था। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे वह मिनी बस में बी.एस.एफ. की 10 महिला और 12 पुरुष खिलाडिय़ों को लेकर मैराथन में शामिल होने जा रहे थे। जब बस प्रैस लाइट प्वाइंट पर पहुंचती तो तेज रफ्तार स्कोडा गाड़ी ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गई और बस में बैठे 13 खिलाड़ी घायल हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

bhavita joshi

Advertising