कार की टक्कर से फ्लाईओवर के नीचे गिरे युवक, चालक हुआ फरार

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 11:19 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : शुक्रवार को एक तेज रफ्तार सकोडा कार ने पीछे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक फ्लाईओवर से निचे आकर गिरा। गांव बड़ीखेर चकलियां से चंडीगढ़ जा रहे संजय (34) बाइक चालक और पीछे बैठे लज्जा राम (34) को चंडीमंदीर फ्लाईओवर पर पीछे से कार ने टक्कर मार दी। लजा राम राम ने बताया कि संजय की गांव में मोबाइल की दुकान है। संजय मोबाइल का  सामान लेने चंडीगढ़ सैक्टर-22 जा रहा था। 

लज्जा राम को चंडीगढ़ अपने किसी रिश्तेदार के पास जाना था इसलिए लज्जा राम भी संजय के साथ चंडीगढ़ आ रहे थे। संजय अपनी बाइक सही गति से अपनी साइड ही चला रहा था। जब वह चंडीमंदिर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कोडा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने बाद संजय फ्लाईओवर से निचे आकर गिर गया, जबकि लज्जा राम चोट लगने से बेहोश हो गया। टक्कर मारने के कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। 

वहां से गुजर रहे राहगिरों ने दोनों को पंचकूला सेक्टर-6 के  सामान्य अस्पताल पहुंचाया। संजय की हालत गंभीर होने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लज्जा राम का सामान्य अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News