कार ने दो पहिया वाहन को मारी टक्कर, दंपति की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 03:10 PM (IST)

खरड़ (रणबीर): खरड़-कुराली मुख्य मार्ग पर गांव सहौंड़ा के निकट एक कार व एक्टिवा के बीच हुए हादसे में पति-पत्नी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल से कार सवार भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

इस संबंध मृतक के बेटे  हैप्पी ने बताया कि उसके पिता जसवीर सिंह (47) प्लंबर ठेकेदारी करते थे जबकि माता बबली (43) हाऊस वाइफ थी। रविवार को उसके पिता व मां दोनों एक्टिवा पर सवार होकर कुराली से किसी जानकार के यहां भोग में शामिल होकर शाम के समय अपने घर गांव वापस आ रहे थे जैसे ही वह उक्त गांव के निकट पहुंचे तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार के अज्ञात चालक ने उनके एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। 

 

मौके पर पहुंची एंबुलैंस द्वारा उसके माता-पिता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी माता को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जबकि पिता जसवीर सिंह की गंभीर हालत के चलते उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।

 

पी.जी.आई. पहुंचते समय रास्ते में ही उसके पिता जसवीर सिंह ने भी दम तौड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए , 427 तहत मामला दर्ज कर दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर लाशें परिजनो को सौंप दी है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News