थलौट में हादसा, चंडीगढ़ के 2 युवकों ने गंवाई जान

Saturday, Oct 07, 2017 - 07:37 PM (IST)

मंडी, (पुरुषोत्तम): चंडीगढ़-मनाली एन.एच.-21 पर एच.आर.टी.सी. बस व कार में शनिवार दोपहर को जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार शनिवार को थलौट में चंडीगढ़-मनाली एन.एच.-21 पर यह हादसा पेश आया। कार में 3 लोग सवार थे। सभी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं जिनकी नाम मैकमिलन, जॉए व अभिषेकबताए जा रहे हं लेकिन अभी तक इनकी पूर्ण रुप से पहचान नहीं हो पाई है। 

पुलिस जानकारी के मुताबिक बस व कार की टक्कर के कारण कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलैंस के माध्यम से नगवाईं स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन वहां पर एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया वहीं घायल 2 व्यक्तियों को कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिया। कुल्लू अस्पताल में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। जिसे कुल्लू अस्पताल में उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। आई.ओ. हैड कांस्टेबल हुमेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक परिजन इनकी पुष्टि नहीं करते तब तक इनकी पहचान करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हादसे का मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। 

Advertising