केंद्र किसानों के साथ बातचीत को तैयार, कैप्टन किसानों को कर रहे गुमराह : अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 08:22 PM (IST)

चंडीगढ़, (शर्मा): पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह व उनकी सरकार ने किसानों के मुद्दे को हल करने में मदद करने की बजाय पंजाब में सत्ता स्वार्थ के चलते किसानों को भड़काने के कदम उठाए हैं और लगातार उठाए जा रहे हैं। जिस कारण केंद्र सरकार की किसानों से बातचीत भंग हो रही है। इसके चलते प्रदेश में उद्योग व आॢथक प्लेटफार्म पर बहुत नुकसान हो रहा है।

 


अश्वनी शर्मा ने विधानसभा में किसानों को लेकर पारित प्रस्ताव पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के प्रस्तावों को बार-बार विधानसभा में लाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है तथा समस्या को और जटिल बनाने और कानूनों के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

शर्मा ने कहा कि अमरेंद्र सिंह के इन कदमों से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है और राज्य को बहुत अधिक आॢथक नुकसान हो रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में किसानों की दुर्दशा को सुधारने के लिए कुछ भी करने में विफल रहने के बाद अमरेंद्र सरकार भ्रम फैलाकर आंदोलन को भड़काने के लिए कार्य कर रही है। शर्मा ने मुख्यमंत्री को राज्य में भय और आतंक का वातावरण बनाने के बजाय पंजाब के विकास के लिए काम करने का सुझाव दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Taranjeet Singh

Recommended News

Related News