कैंटर का टायर फटा, टैंपो से जा टकराया, ट्रांसपोर्टर समेत दो लोगों की मौत

Tuesday, Mar 12, 2019 - 12:53 PM (IST)

डेराबस्सी(ब्यूरो): चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर अंबाला के निकट एक कैंटर की टैंपो के साथ हुई टक्कर में डेराबस्सी के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों टैंपो में सवार थे। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। 

 

टाटा एस चला रहे 58 वर्षीय मेहंदी हसन पुत्र हबीब चंद निवासी डेराबस्सी और 48 वर्षीय केहर सिंह निवासी देवी नगर की मौके पर मौत हो गई। मेहंदी हसन पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। वे केहर सिंह के साथ वापस डेराबस्सी लौट रहे थे।


कैंटर चालक पर केस
मेहंदी हसन के भतीजे मेजर अली ने बताया कि हादसा तड़के 2 बजे टैंपो को ओवरटेक करते हुए हुआ। कैंटर का अगला टायर फट गया व कैंटर ने टैंपो को टक्कर मारी दी। मेहंदी के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, जबकि केहर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी व दो बेटे हैं। शाहाबाद पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। 

pooja verma

Advertising