चंडीगढ़ में बीमार पेड़ों का होगा इलाज, बचाव के लिए शुरू हुआ कैंपेन

Saturday, Nov 11, 2017 - 05:28 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : चंडीगढ़ में ड़ों को बचाने का अभियान शुरू हो गया है। शहर में जितने भी पेड़ों को दीमक खोखला कर रहे हैं उन्हें हटाने के लिए शुरू किए गए कैंपेन का उदघाटन नगर निगम की मेयर आशा जसवाल ने किया। सैक्टर-19 में शुरू हुए इस कैंपेन के दौरान सोशल एक्टिविस्ट राहुज महाजन भी मौजूद थे। 

 

दिल्ली एनसीआर के साथ ही इस बार पराली जलाने से चंडीगढ़ में भी एयर क्वालिटी वेरी पूअर तक पहुंच गई। पॉल्यूशन को कंट्रोल करना है तो पेड़ जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक अलग तरह की कैंपेन चंडीगढ़ में शुरु की गई है। दरअसल चंडीगढ़ में करीब 20 परसेंट ऐसे पेड़ हैं जिनमें या तो दीमक लगी हुई है या फिर दूसरी तरह की बीमारियां इनको खत्म कर रही हैं। इन बीमार पेड़ों का इलाज सही ढंग से किया जा सके ताकि इनको बचा सकें इसके लिए ये कैंपेन शुरु की गई।

 

इस मौके पर मेयर ने बताया कि नगर निगम ने हालही में एक सर्वे करवाया था। जिसमें शहर के 1.65 लाख पेड़ों की जिम्मेदारी नगर निगम की है। निगम के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा पहले ही दीमक लगे हुए पेड़ों में क्लोरपीरिफोस का छिड़काव किया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह भी जानकारी मिली कि 1029 मरे हुए पाए गए। जिनकी अपरूरिंग के लिए निगम ने काम शुरू किया।  

Advertising