प्रशासन और अधिकारियों ने लगाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश, देखें तस्वीरें

Monday, Sep 25, 2017 - 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : यू.टी. प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी रविवार को खुद हाथों में झाड़ू पकड़े शहर को साफ करने के अभियान में जुटे रहे। जहां एक ओर नगर निगम के कमिश्नर बी. पुरुषार्थ ने रोज गार्डन से ड्राइव शुरू की वहीं, यू.टी. सचिवालय में आई.ए.एस. जीतेंद्र यादव भी अपने स्टाफ के साथ कूड़ा उठाते हुए नजर आए। उनके साथ चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी मौजूद थे। गवर्नमैंट प्रिंटिंग प्रैस सैक्टर-18 में भी ऑफिसर्स ने पूरे कैंपस की सफाई की। 

 

वहीं, सोमवार को शहर के सभी बस स्टॉप, हॉस्पिटल्स, पार्क और टॉयलेट्स में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में नगर निगम ने रविवार को रोज गार्डन से निकलने वाले चो को चुना। निगम कमिश्नर के साथ उनका पूरा स्टाफ मौजूद था। इसमें आई.ए.एस. सौरव मिश्रा और एडीशनल कमिशनर ऊमा शंकर गुप्ता के नाम शामिल थे। ऐसा ही अभियान निगम ने सैक्टर-49, 15 और 19 में भी जारी रखा।

Advertising