सिद्धू मूसेवाला की मौत से परिवार और चाहने वालों को अपूर्णीय घाटा पड़ा : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़,(अश्वनी कुमार): गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नौजवान गायक के चले जाने से पारिवारिक सदस्यों और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा और अपूर्णीय घाटा पड़ा है। सिद्धू मूसेवाला के भोग और अंतिम अरदास पर मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर की ओर से परिवार को शोक संदेश सौंपा गया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान गायक की दिल दहलाने वाली और असामयिक मौत ने परिवार के सदस्यों और दुनिया भर में उनके चाहने वालों को झिंझोड़ कर रख दिया है। राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। समूची राज्य सरकार संगीत जगत के हीरे को श्रद्धा के फूल भेंट करती है जिसने संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में अपने दम पर स्थान हासिल किया।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि भरी जवानी में पुत्र का इस दुनिया से विदा हो जाना परिवार के लिए असहनीय और अकथनीय है और उनके चल जाने से संगीत जगत में ऐसी शून्यता पैदा हो गई जिसको भविष्य में पूर्ण करना बहुत मुश्किल है। सिद्धू ने पंजाबी गायकी को ही नहीं बल्कि अपने गांव मूसा की मिट्टी की खुशबू को हदों-सरहदों से भी पार दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। उन्होंने गायक के तौर पर विश्व स्तर पर यश अर्जित किया। साथ ही पैतृक पेशे खेती के साथ जुड़े रहने और आखिरी दम तक माता-पिता की परछाई बने रहने की विलक्षण जीवन जांच स्वरूप हजारों नौजवानों के दिलों को छुआ और मार्गदर्शन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News