शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

Monday, Jun 17, 2019 - 12:07 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): पंचकूला की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक कई महीनों से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने उसे शादी के लिए कहा तो आरोपी उसे धमकाने लगा और शादी से मना कर दिया। आरोपी की पहचान सिद्धार्थ के रूप मेंं हुई हैं। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
 

bhavita joshi

Advertising