मुख्यमंत्री ने नए बी.पी.एल. कार्ड धारकों से किया सीधा संवाद

Saturday, Feb 04, 2023 - 08:19 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में ऑडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से नए बी.पी.एल. कार्ड धारकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लाभाॢथयों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने बी.पी.एल. कार्ड बनाकर गरीब परिवारों का कल्याण किया है, अब इन परिवारों को सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिल पाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाओं को चला रही है, जिनमें रोजगार मुहैया करवाने, उनके स्वास्थ्य की देखभाल, अच्छी शिक्षा तथा आवास की सुविधा आदि शामिल हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों की सुविधा के लिए अब ऑटो मोड पर बी.पी.एल. राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। आप सब लाभाॢथयों के बी.पी.एल. कार्ड भी हाल ही में बने हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वाॢषक आय के मापदंड के आधार पर नए बी.पी.एल. परिवारों को जोड़ा गया है। उन परिवारों को ऑनलाइन बी.पी.एल. राशन कार्ड दिए जा रहे हैं, जिनकी वाॢषक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 29 लाख से अधिक परिवारों को नए बी.पी.एल. कार्ड जारी किए गए हैं।

 

 


अंत्योदय परिवारों के लिए शुरू की चिरायु हरियाणा योजना 
मनोहर लाल ने कहा कि बी.पी.एल. परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिरायु हरियाणा योजना शुरू की गई है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उन परिवारों को शामिल किया गया था, जिनकी वाॢषक आय 1 लाख 20 हजार रुपए से कम थी। प्रदेश सरकार ने बी.पी.एल. के लिए यह आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए वाॢषक की। इससे प्रदेश में अब लगभग 20 लाख नए परिवार इस योजना में आ गए हैं। अब 28,89,036 परिवार इस योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे परिवारों को 5 लाख रुपए वाॢषक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है।
 

 

 

अंत्योदय मेलों का आयोजन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को आॢथक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें रोजगार के अवसर के साथ-साथ स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। समय-समय पर प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन कर रही है। अब तक प्रदेश में तीन चरणों में 861 अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा चुका है। अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 30 हजार परिवारों को मदद उपलब्ध करवाई गई है। 

Ajay Chandigarh

Advertising