2022 तक 2.40 लाख कंज्यूमर्स पर होंगे केवल 1314 कर्मचारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:02 PM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : समय के साथ चंडीगढ़ में बिजली के कंज्यूमर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है लेकिन कर्मचारियों की संख्या बढऩे की बजाय लगातार कम हो रही है। आने वाले चार वर्षों के दौरान कर्मचारियों की संख्या में अधिक इजाफा नहीं किया जाएगा। 2018-19 से 2021-22 तक के मल्टी ईयर टैरिफ प्लान में यह जानकारी खुद यू.टी. के इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमैंट की ओर से दी गई है। इस साल के अंत तक डिपार्टमैंट के पास 1106 कर्मचारी बचेंगे। जबकि इस समय कंज्यूमर्स की संख्या 2.26 लाख है।

वहीं, 2022 तक कंज्यूमर्स की संख्या बढ़कर 2.40 लाख तक पहुंच जाएगी लेकिन कर्मचारियों की संख्या 1314 ही हो पाएगी। यहां रोचक जानकारी यह है कि जिस समय कंज्यूमर्स की संख्या 1 लाख थी उस समय डिपार्टमेंट के पास 1780 सैंक्शन पोस्ट थी। सूत्रों के अनुसार रैगुलर पोस्ट में कर्मचारियों की रिटायरमैंट के बाद लगभग 600 पद अभी खाली पड़े हैं। कंज्यूमर्स की संख्या दोगुना से अधिक हो चुकी है लेकिन कर्मचारियों के पद 1780 से बढ़ाने की बजाय और कम किया जा रहा है। यही नहीं, अब तो 2022 तक भी यही हाल रहेगा। ऐसे में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरने की बजाय और बिगड़ेगा।

तीन साल में 16 हादसे
पिछले तीन वर्षों में लगभग 16 हादसे कर्मचारियों के साथ हो चुके हैं। कर्मचारियों की कमी की वजह से भी हादसे बढ़ रहे हैं लेकिन भविष्य के लिए जो प्लान डिपार्टमैंट ने तैयार किया है उसमें वित्त वर्ष 2018-19 तक 1309, 2019-20 तक 1308, 2020-21 तक 1301 और 2021-22 तक 1314 कर्मचारी होंगे। 

सुरक्षा उपकरणों की देनी होगी जानकारी
डिपार्टमैंट ने 2022 तक कर्मचारियों के उपकरणों पर लगभग 32 लाख रुपए खर्च करने की मंजूरी मांगी है लेकिन इसकी अप्रूवल देने से पहले कमीशन ने यह जानकारी मांगी है कि पिछले तीन वर्षों में उपकरणों पर कितना खर्चा किया गया है। इसकी पूरी डिटेल कमीशन ने जल्द सब्मिट करवाने को कहा है। डिपार्टमैंट ने बताया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में 10 लाख, 2020-21 में 12 लाख और 2021-22 में 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News