गन्ने के खेतों में पलटी बस, 20 यात्री घायल

Monday, Nov 18, 2019 - 10:35 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : कालका से हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस यमुनानगर के नजदीक गन्ने के खेतों में पलट गई। हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। हादसा यमनुानागर के बिलासपुर के पास हुआ। घायलों को यमुनानागर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। 

वहां से 12 घायलों को पंचकूला के सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में हर्ष सिंह (61), विनोद (71), जग्गी (45), हिमानी(13), सुनीता (39), इंदू (51), आरती (18), अनिमा (40) का उपचार पंचकूला के सिविल अस्पताल में हुआ। बस में 50 लोग सफर कर रहे थे। एमरजैंसी में तैनात डा.अमरजीत सिंह ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।

Priyanka rana

Advertising