हंस ले रावण ये तेरी आखिरी हंसी है, देखिए रावन दहन की कुछ ऐसी ही तस्वीरें...

Friday, Oct 23, 2015 - 08:25 AM (IST)

चंडीगढ़, (मीनाक्षी): अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा चंडीगढ़, मनीमाजरा में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने योग्य थी। कुल 25 स्थानों पर रावण दहन किया गया। 40 फुट से लेकर 90 फुट के रावण के पुतले शहर में सजाए गए। दशहरा स्थलों पर अशोक वाटिका भी बनाई गई जिसमें मां सीता राक्षसियों के बीच में दिखाई गई। 

 
सैक्टर-46 में 90 फुट का बना रावण
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सैक्टर-46 ने दशहरा ग्राऊंड में 90 फुट का रावणा सजाया तथा कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले 80-80 फुट के थे। दशहरा स्थल पर 2 मंजिल की लंका भी सजाई गई। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए, उनका कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। गवर्नर ने भगवान राम से आशीर्वाद लिया। 
 
हवाई जहाज से बरसे फूल
दशहरा स्थल पर हवाई जहाज से पुष्प वर्षा की गई और शुभकामनाओं की पर्चियां भी बरसाई गईं।
 
कबतूरों ने दिया शांति का संदेश
शांति संदेश देते हेतु दशहरा स्थलों से पांच कबूतर भी उड़ाए गए। इस अवसर पर मिक्की माऊस ने टोफियां भी बांटी। बच्चों को कमेटी द्वारा तीरकमान, गदा, खिलौने भी बांटे गए। भजन गायिका सीमा ने यहां भगवान राम का गुणगान किया।
 
परेड ग्राऊंड में 70 फुट का रावण
परेड़ ग्राऊंड सैक्टर-17 में 70 फुट का रावण तथा 65-65  फुट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले सजाए गए। इनके साथ ही भ्रष्टाचार समाप्त हो, का संदेश देने हेतु यहां ब्लैक मार्कीट पुतला भी बनाया गया। सैक्टर-17 में एडवाइजर विजय देव मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और वे भगवान राम के समक्ष नतमस्तक हुए। 
 
स्लाइड आगे कर देखिए मोहाली, पंचकूला में हुए रावण दहन की तस्वीरें-
Advertising