घर में लगी आग, जिंदा जला शख्स

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 07:58 PM (IST)

मोरनी, (अनिल): गांव थाना बडयाल में एक 40 वर्षीय शख्स की घर में आग में जिंदा जल गया। वह नशे का आदी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मदन सिंह (40) शराब के नशे में घर के अंदर सो रहा था। उसकी पत्नी व बच्चे अपने पुराने घर बडयाल आए थे।

 

मदन के भाई ने देखा कि मदन के कमरे में आग लगी है और धुआं उठ रहा है। उसने बताया कि मदन शराब पीने का आदी था और नशे में बीड़ी पीते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। घर के खिड़की दरवाजे बंद होने के कारण धुएं से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम टीम व मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी मान सिंह ने जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला अस्पताल भिजवा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News