बुडै़ल जेल को किया जाएगा रैनोवेट

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 11:39 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : शहर की मॉडर्न बुडै़ल जेल को रैनोवेट कर इसमें कैदियों को रखने की क्षमता को बढ़ाए जाने की योजना पर प्रशासन काम कर रहा है। वर्ष 1972 में बनाई गई इस जेल को डबल स्टोरी बनाए जाने की योजना है। जेल की बैरकों को भी आधुनिक बनाया जाएगा। अभी इस जेल में करीब 1 हजार कैदियों को रखा जा सकता है लेकिन रैनोवेशन के बाद यहां 2 हजार कैदियों को रखा जा सकेगा। 

बुडै़ल जेल की बरकें पहले लंबी बनाई गई थीं और एक बैरक में कई कैदियों को रखा जाता है। इससे कैदियों के बीच अक्सर झगड़े की संभावना बनी रहती है। अब बैरक्स को छोटा किया जाएगा और बैरक्स की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि हर बैरक में कैदियों की संख्या कम की जा सके।   

बुड़ैल जेल 1990 में बनी थी मॉडर्न :
चंडीगढ़ में बुड़ैल जेल 1972 में बनाई गई थी। बुड़ैल जेल को वर्ष 1975 में डिस्ट्रिक्ट जेल घोषित किया गया था और वर्ष 1990 में इसे मॉडर्न जेल घोषित किया गया था। इस जेल में हाल ही में महिला कैदियों को रखने के लिए एक नई इमारत का भी निर्माण किया गया है। इसमें करीब 150 महिला कैदियों को रखा जा सकता है। 

नई इमारत में महिला कैदी के साथ उसके 6 वर्ष से छोटी उम्र के बच्चों (यदि हों) को भी रखे जाने तथा उनके खेलने के लिए सभी तरह की सुविधाएं दी गई हैं। बुड़ैल जेल उस समय देश में अचानक सुर्खियों में आ गई थी, जब बेअंत सिंह हत्याकांड के आरोपी तारा, भ्योरा और हवारा जेल में सुरंग बनाकर यहां से फरार हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News